Menu Close

निनेवाह (इराक) : आतंकियों की क्रूर सजा की आईं नई तस्वीरें

निनेवाह (इराक) : इराक और सीरिया में आईएस आतंकियों की क्रूरता की कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं। सोशल साइट्स पर वायरल इन तस्वीरों में इराक के निनेवाह प्रांत में दो युवकों को भारी-भरकम पत्थर से कुचलने की सजा देते दिखाया गया है। वहीं दूसरी तस्वीरों सीरिया में समलैंगिकता के आरोपी दो युवकों को पत्थरों से मौत की सजा देते दिखाया गया है।


इराक के निनेवाह में हत्या के आरोपी दो युवकों को भयावह सजा दी गई। दोनों को हाथ पीछे बांधकर जमीन पर लिटाया गया और फिर कंक्रीट के बड़े ब्लॉक से उनके सिर को कुचला गया।

कुछ तस्वीरें मौत के बाद की हैं, जिसमें उनका सिर कुचला हुआ है और चारों ओर खून बिखरा पड़ा है। इस्लामिक पुलिस ने दोनों को लूटपाट और तीन महिलाओं की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें आंख के बदले आंख कानून के तहत यह दर्दनाक सजा दी गई।

इसी तरह सोशल साइट्स पर चल रही दूसरी तस्वीरों में इस्लामिक स्टेक के आतंकी समलैंगिता के आरोप में दो युवकों को बर्बरता से पत्थर बरसाकर मार रहे हैं। इससे कुछ सेकेंड पहले की तस्वीरों आईएस आतंकी दोनों को गले लगाते हुए माफ कर रहे हैं।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *