Menu Close

हिंदू धर्म अपनाने वाले मुस्लिम परिवारोंको भूमापीठ ५ लाख रुपये देगा : स्वामी अच्युतानंद

Swami-Achyutanand-Tirth
‘‘जब-जब हिन्दू समाज एक होगा, तब-तब राष्ट्र की एकता और अखण्डता को कोई खतरा नहीं होगा।’’ – स्वामी अच्युतानंद तीर्थ

हरिद्वार : देश की अखंडता के लिये हिंदुओंके बहुमत में होने को जरुरी बताते हुए यहां स्थित आश्रम भूमापीठ के प्रमुख स्वामी अच्युतानंद तीर्थ ने आज कहा कि स्वेच्छा से हिंदु धर्म अपनाने वाले मुस्लिम परिवार को भूमापीठ की तरफ पांच लाख रुपये की सहायता दी जायेगी।

यहां संवाददाताओंसे बातचीत करते हुए भूमापीठाधीश्वर स्वामी अच्युतानंद ने कहा कि हिंदु धर्म अपनाने वाले परिवारोंको पांच लाख रुपये की सहायता इस लिये प्रदान की जायेगी ताकि दूसरे धर्म के लोग उनके धर्म परिवर्तन के कारण उन्हें परेशान न कर सकें। उन्होंने कहा कि हिंदु धर्म में आने वाले परिवारोंको रोजगार भी दिलाया जायेगा।

स्वामी अच्युतानंद तीर्थ ने कहा कि हिन्दुओंका बहुमत में होना आवश्यक है। उन्होंने कहा, ‘‘जब-जब हिन्दू समाज एक होगा, तब-तब राष्ट्र की एकता और अखण्डता को कोई खतरा नहीं होगा।’’

उन्होंने कहा कि आश्रम में स्थित भूमानंद धर्मार्थ चिकित्सालय में जो माता और बहनें गर्भ के दौरान नौ महीने तक इलाज करायेगी, उसके यहां यदि कन्या का जन्म होता है तो उससे कोई खर्चा नहीं लिया जायेगा और उसने अस्पताल में जो खर्च किया होगा, वह धनराशि भी लौटा दी जायेगी।

स्त्रोत : प्रभात खबर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *