Menu Close

भारत में बहुत हैं सेहत को धुएं में उड़ाने वाली महिलाएं, दूसरा है हमारा नंबर

पौष शुक्ल पक्ष ९, कलियुग वर्ष ५११५


लंदन – आपको जानकर हैरत होगी कि स्मोकिंग के मामले में भारतीय महिलाएं दुनिया भर में दूसरे नंबर पर है | एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में १ करोड़ २१ लाख महिलाएं धूम्रपान करती हैं | इस मामले में भारत से आगे सिर्फ अमेरिका ही है |

अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' के मुताबिक, २०१२ में स्मोकिंग की आदत ३.२ फीसदी की दर से बढ़ी | भारत के स्मोकर्स दिन में औसतन ८.२ सिगरेट पी जाते हैं | यह वही देश है जहां हर साल करीब १० लाख मौतें तंबाकू की वजह से होती हैं | धूम्रपान भारत में बिगड़ते स्वास्थ्य का तीसरा सबसे बड़ा कारण बन गया है |

रिपोर्ट के मुताबिक, धूम्रपान करने वाली भारतीय महिला हर रोज ७ सिगरेट पी जाती है | इस मामले में वह भारतीय पुरुषों से भी आगे है, जो रोज ६.१ सिगरेट पीते हैं. १९८० से २०१२ के बीच भारतीय पुरुषों में स्मोकिंग की लत ३३.८ फीसदी से घटकर २३ फीसदी रह गई है |

मौजूदा दौर में १० में से ३ पुरुष और २० में से एक महिला रोज धूम्रपान करती है | जबकि १९८० में १० में ४ पुरुष और १० में एक महिला धूम्रपान किया करती थी |

ये सभी तथ्य 'स्मोकिंग प्रिवेलेंस एंड सिगरेट कंजम्पशन इन १८७ कंट्रीज, १९८०-२०१२' अध्ययन में सामने आए हैं | यह अध्ययन ८ जनवरी को अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन के जर्नल में प्रकाशित हुआ है |

स्त्रोत : आजतक

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *