Menu Close

IB ने चेताया- दिल्‍ली में ड्रोन से हमला कर सकते हैं लश्‍कर और जैश के आतंकी


नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली में एक बार फिर आतंकी हमले को लेकर चेतावनी दी गई है। खुफिया ब्‍यूरो (आईबी) ने दिल्ली पुलिस को चेताया है कि शहर में ड्रोन के जरिए हमले का खतरा है। आईबी ने इस संबंध में दिल्ली पुलिस को एक चेतावनी जारी की है।

ड्रोन उड़ाने वालों पर नजर रखेगी दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस को जारी चेतावनी में खुफिया एजेंसी ने ड्रोन उड़ाने वाले व्यक्तियों पर नजर रखने को कहा है। दिल्ली पुलिस के डीसीपी स्तर के अफसर ड्रोन उड़ाने वालों पर नजर रखेंगे।

जानकारी के मुताबिक लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी दिल्ली में बड़े हमले की तैयारी में हैं। मुंबई हमले के मास्टर माइंड आतंकी लश्कर आतंकी जकीउर रहमान लखवी के पिछले दिनों पाकिस्तान में जेल से रिहा होने के बाद खुफियां एजेंसियां विशेष निगरानी बरत रही हैं।

स्त्रोत : भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *