Menu Close

झुंझुनू (राजस्थान) – हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा जिले के ४ गांवों में युवकोंका प्रबोधन !

हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा राजस्थान में धर्मप्रसार !

झुंझुनू (राजस्थान) : यहां के राजोता के विवेकानंद पॉलिटेकनिक महाविद्यालय के विद्यार्थी तथा नया गोठडा, कोपर, बुहाना तथा पचेरी इत्यादि गांवों में हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा कुल मिलाकर ४ बैठकें आयोजित की गर्इं।

इन बैठकोंके माध्यम से राष्ट्र एवं धर्म पर होनेवाले आक्रमण एवं उन पर उपाय के विषय में धर्माभिमानियोंका प्रबोधन किया गया। बैठकों में समिति के राजस्थान राज्य समन्वयक श्री. गजानन केसकर ने उपस्थित लोगोंको मार्गदर्शन किया। बैठकोंका लाभ २०० से अधिक धर्माभिमानी युवकोंने लिया। बैठकोंका आयोजन नया गोठडा के श्री. मुकेशानंद महाराज एवं कोपर के श्री. प्रवीण अग्रवाल ने दायित्व लेकर किया।

इसी प्रकार नया गोठडा एवं सिंघाना में महिला एवं पुरुषोंके लिए स्वतंत्र बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में सनातन संस्था की कु. पूनम चौधरी एवं समिति के श्री. गजानन केसकर ने मार्गदर्शन किया।

विविध धार्मिक एवं सामाजिक आचारोंके पीछे के शास्त्र के संदर्भ में बैठक में दर्शाई गई दृक्श्राव्यचक्रिकाएं सभी के लिए आकर्षण का केंद्र सिद्ध हुर्इं। बैठक के उपरांत अनेक लोगोंने सनातन-निर्मित ग्रंथसंपदा, सात्त्विक उत्पाद एवं धर्मशिक्षा विषयक प्रदर्शनी का लाभ उत्स्फूर्तता के साथ लिया।

विशेष : नया गोठडा की बैठक के उपरांत यहां के धर्माभिमानियोंने धर्मरक्षा की दृष्टि से नियमित रूप से एकत्र आने का निर्णय लिया तथा शासनद्वारा गांव में रहनेवाले संदिग्ध बांग्लादेशी घुसपैठियोंकी पहचान करवाने हेतु पुलिस अधीक्षक को निवेदन देने का निर्णय लिया गया।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *