हरिद्वार में द्वितीय हिन्दू संसद !

हरिद्वार (उत्तराखंड) : कश्मीर के मुसलमान बहुसंख्यक होने पर जिहादी आतंकवादियोंने कश्मीर से हिन्दुओंको खदेड दिया। अब वे ही जिहादी आतंकवादी ‘मुगलिस्तान’ का सपना देख रहे हैं।
पाकिस्तान की गुप्तचर संस्था आइ.एस.आइ. एवं जिहादी आतंकवादी संगठन आइ.एस.आइ.एस. एक दूसरे के साथ मिलकर भारत के विरुद्ध अनेक कार्यवाहियां कर रहे हैं। यह देश अर्थात हिन्दुओंके समक्ष एक अत्यंत गंभीर समस्या है। इसलिए शासन एवं प्रशासन को समय रहते ही जागृत होकर देश पर आए इस जिहादी आतंकवाद के संकट को दूर कर हिन्दुओंकी रक्षा करनी चाहिए, हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक पू. डॉ. चारुदत्त पिंगळे ने ऐसा आवाहन किया।

हरिद्वार में २५ एवं २६ अप्रैल ऐसे दो दिन विराट हिन्दुस्थान संगम एवं सांस्कृतिक गौरव संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में ‘हिन्दू संसद’ का आयोजन किया गया था।
इस अधिवशन में काशी सुमेरु पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य श्री नरेंद्रानंद सरस्वती महाराज, भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. सुब्रह्मण्यम् स्वामी तथा हिन्दू महासभा के श्री. चंद्रप्रकाश कौशिक के साथ अनेक संत एवं मान्यवर उपस्थित थे।
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात








