Menu Close

भ्रष्टाचार में जेल जाएगा गांधी परिवार : सुब्रमण्यम स्वामी

swamyहरिद्वार – भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि लोकतंत्र और मानवता की रक्षा के लिए हिन्दुओं का बहुमत में होना जरूरी है। उनके मुताबिक जहां भी मुसलमान बहुमत में हैं वहां मानवता का कत्ल हो रहा है। अरब के कई देश इसके उदाहरण हैं।

भ्रष्टाचार पर उन्होंने गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस परिवार का कोई भविष्य नहीं है। ये भष्टाचार में जेल जाएंगे। ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज के सभागार में दो दिवसीय हिन्दू संसद के समापन के अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में स्वामी ने कहा कि मतदान करते समय हिन्दुओं को ध्यान रखना होगा कि जो उनकी रक्षा कर सकता है, उसी को मत दें।

उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव में हिन्दुओं की ताकत का ही नतीजा है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को केदारनाथ मंदिर का रुख करना पड़ा। इससे पहले राहुल ने मंदिर में जाने वालों को सांप्रदायिक बताया था। कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हरिद्वार स्थित भूमा पीठ के पीठाधीश्वर अच्युत्यानंद ने कहा कि भविष्य में जो भी मुस्लिम स्वेच्छा से हिन्दू धर्म अपनाएंगे, उन्हें वह पांच लाख रुपये पुरस्कार देंगे।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *