Menu Close

राष्ट्रविरोधी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं : ए.के. सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष, हिन्दू युवा वाहिनी

Masrat Alamकरनाल – राष्ट्रीयकवि हरिओम पंवार की इन पंक्तियों को दोहराते हुए राष्ट्रवादी युवा वाहिनी के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष ए.के. सिंह ने घाटी में अलगाववादी तत्वों द्वारा की जा रही देश विरोधी गतिविधियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार से जम्मु कश्मीर में सेना को खुली छूट देने की पुरजोर मांग की है। यह बात उन्होंने सेक्टर-8, करनाल स्थित रायुवा के सह-संयोजक युद्धवीर राणा के निवास पर वाहिनी के सदस्यों को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने अलगाववादी नेता मसर्रत आलम द्वारा पाकिस्तानी झंडा लहराए जाने और पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि कश्मीर हमारा अभिन्न हिस्सा है। संपूर्ण भारत वर्ष में कश्मीर सहित कहीं भी कोई राष्ट्र विरोधी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रायुवा देश भर में मसर्रत आलम स्वामी अग्निवेश सहित पाकिस्तान के झंडे फूकेंगी और करनाल में वे स्वयं इसकी अगुवाई करेंगे। इस देश के प्रति उनकी निष्ठा कैसी है। बैठक में सह-संयोजक युद्धवीर राणा, राष्ट्रीय महासचिव अरूण शर्मा, महेेंद्र राणा, अशोक ‘‘पाडला’’ सहित वाहिनी के सदस्य मौजूद रहे।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *