Menu Close

इस्लामिक स्टेट को तगड़ा झटका, मारे गए २५० आतंकी

लंदन – इराकी सेना के एक सीनियर कमांडर ने दावा किया है कि पिछले कुछ दिनों में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट को तमाम झटके लगे हैं।

इस संगठन के हाथ से न केवल तमाम रणनीतिक ठिकाने छिन गए हैं, बल्कि संघर्ष में ढाई सौ से अधिक आतंकी भी मारे गए हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल अब्दुल आमिर अल शम्मारी ने स्काई न्यूज से बातचीत में इस बात का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इराकी एयर फोर्स, मिलिट्री हेलिकॉप्टर्स और सहयोगी सेनाओं के हवाई हमलों से ये संभव हो सका है।

इस्लामिक स्टेट ने राजधानी रामादी के बड़े इलाके पर कब्जा कर रखा है और उसके लड़ाके सुसाइड बॉम्बर बनकर सरकारी इमारतों और चेकपॉइंट्स पर भीषण हमले कर रहे हैं।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *