Menu Close

लोकसंख्या नियंत्रण कानून लागू करें एवं लवजिहाद के प्रकरणों की उच्चस्तरीय जांच करें ! – स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती

रामजन्मभूमि आंदोलन के जनक स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती ने अपने रक्त से प्रधानमंत्री को पत्र लिखा !

स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती के रक्त से पत्र लेखन करते समय उनके शिष्य यती नरिंसहानंद महाराज (बार्इं ओर से ) साथ में पू.डॉ.चारुदत्त पिंगळे एवं अन्य

हरिद्वार (उत्तराखंड) : यहां के प्रेसक्लब में पत्रकारोंके समक्ष रामजन्मभूमि आंदोलन के जनक एवं हिन्दूजागरण मंच के संस्थापक संगठन मंत्री स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती ने अपने रक्त से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी को एक पत्र लिखा है।

पत्र में मांग करते हुए लिखा है कि असंख्य हिन्दुओंके बलिदान के कारण आज आप देश के सर्वोच्च पद पर विराजमान हैं। आप भारत में विनाविलंब कठोर लोकसंख्या नियंत्रण कानून लागू करें तथा लवजिहाद के प्रकरणोंकी उच्चस्तरीय जांच कर अपराधियोंको कठोर दंड दें।

इस अवसर पर वहां हरिद्वार के महामण्डलेश्वर स्वामी डॉ. प्रेमानंद, स्वामी विवेकानंद, स्वामी रूपेंद्रानंद, स्वामी हरी चैतन्य देव महाराज, बाबा परमेन्द्र, विराट हिन्दुस्थान संगम के संयोजक डॉ. वरूनवीर एवं हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक पू. डॉ. चारुदत्त पिंगळे इत्यादि मान्यवर उपस्थित थे।

पत्र के अंत में स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती ने कहा कि यदि यह मांगे त्वरित अमल में नहीं लाई गई, तो राष्ट्र एवं धर्म की अपरिमित हानि तो होगी ही; परंतु इतिहास में आप का नाम धर्म के नाम पर एक कलंक के रूप में लिखा जाएगा।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *