नई दिल्ली – ब्रसेल्स के यूरोपियन यूनियन पार्लियामेंट ने आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर का सम्मान किया है। आईबीएन ७ पर श्री श्री ने योग के लिए ओम को जरूरी बताते हुए कहा है कि ओम के बिना योग अधूरा है।
बता दें, मोदी सरकार ने योग विश्व स्तर पर पहचान दिलाने के लिए योग को सेक्यूलर रूप देने की बात की। जिसके के लिए योग से ओम को हटाने की बात की ताकि इसे राजनीतिक विवादों से दूर रखा जाए। योग में ओम के महत्व, धर्मांतरण और गौ-मांस जैसे मुद्दों पर आईबीएन ७ के डिप्टी मैनेजिंग एडिटर सुमित अवस्थी ने श्री श्री रविशंकर से खास बातचीत की।
स्त्रोत : आय बी एन खबर








