नई दिल्ली (एसएनएन) – केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने लंबी अवधि के वीजा आवेदन के लिए ऑनलाइन प्रणाली शुरु कर दी है। जिसके बाद भारत आने वाले पाकिस्तानी अल्पसंख्यक वीजा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सरकार द्वारा यह पहल पाकिस्तानी शरणार्थियों को नागरिकता देने के रुप में की गई है।
इस बारे में एक अधिकारी ने बताया कि इससे पहले इस तरह के आवेदन कागजी रूप में स्वीकार किए जाते थे। यह निर्णय पाकिस्तान के उन हिंदू अल्पसंख्यकों की मुश्किलों को दूर करने के इरादे से किया गाया है जो भारत में स्थाई रूप से बसने के लिए आते हैं और उनको किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए हम वीजा की प्रकिया को आसान बना रहे हैं।
स्त्रोत : श्री न्यूज








