Menu Close

बांग्लादेशी आतंकी संगठन ने रची तसलीमा नसरीन की हत्या की साजिश

वैशाख शुक्लपक्ष ५, कलियुग वर्ष ५११७

taslima nassrinढाका: बांग्लादेश की विवादित लेखिका तस्लीमा नसरीन की जान को खतरा है। सूत्रों के मुताबिक, अंसरुल्लाह बांग्ला नामक एक बांग्लादेशी आतंकी संगठन ने दिल्ली में तसलीमा नसरीन की हत्या की साजिश रची है। सूत्रों ने आशंका जताई है कि इस काम को अंजाम देने के लिए आतंकवादी बांग्लादेश से दिल्ली आने की कोशिश भी कर रहे हैं।

आपको बता दें कि तस्लीमा नसरीन लंबे समय से भारत में रह रही हैं। कट्टरपंथियों के फतवे के बाद उन्हें बांग्लादेश छोड़ना पड़ा। इससे पहले भी कई बार नसरीन ने अपने ऊपर हमले की आशंका जताई है। तस्लीमा की किताबों में इस्लाम के खिलाफ विवादित तथ्यों को लेकर बांग्लादेश के कट्टरपंथी मुसलमान उनके खिलाफ रहे है।

बता दें कि ये वही आतंकी संगठन है जो बांग्लादेश में लेखक अभिजीत रॉय और ब्लॉगर वशीउर रहमान की हत्या में भी शामिल थे। खबर के मुताबिक, तसलीमा नसरीन ने कहा कि ‘ये डराने वाला है लेकिन वो चुप नहीं बैठेंगी’। खुफिया विभाग के अधिकारी ने भी इस बात की पुष्टि की कि तसलीमा आतंकी संगठन के निशाने पर हैं और उनकी हत्या करने की साजिश रची जा रही है।

हालांकि इस मुद्दे पर पश्चिम बंगाल की सरकार ने चुप्पी साध रखी है और कहा है कि तसलीमा की सुरक्षा केंद्र सरकार के पास है तो वही कोई कदम उठा सकती है।

स्त्रोत: श्री न्यूज

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *