Menu Close

आगरा: जोगेश्‍वर महादेव मंदिर में तोडी पार्वती की प्रतिमा

वैशाख शुक्लपक्ष ४, कलियुग वर्ष ५११७

आगरा (यूपी) – यहां के एक मंदिर में पार्वती की मूर्ति तोड़े जाने के बाद तनाव फैल गया है। सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे १४-१८ साल के चार लड़कों को मंदिर से बाहर आते देखा गया था। शक है कि इन्‍होंने ही मूर्ति तोड़ी है। लोगों ने बताया कि मंदिर से छह मुकुट भी चोरी किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि वह मूर्ति तोड़ने वालों की तलाश कर रही है। इस बीच, पुलिस ने टूटी मूर्ति की जगह नई मूर्ति स्थापित करा दी है।

शहर के लोहामंडी सय्यद पाड़ा इलाके में जोगेश्वर महादेव मंदिर में हुई घटना के बाद पुलिस ने कई स्‍थानीय लोगों से पूछताछ की, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका है।

कुछ ही दिन पहले आगरा के एक चर्च में भी हमला हुआ था। सोमवार को आगरा जोन के डीआईजी ने सभी धार्मिक स्‍थलों की सुरक्षा बढ़ाए जाने की बात कही थी। उन्‍होंने सभी धार्मिक स्‍थलों की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से किए जाने की बात भी कही थी।

स्त्रोत: दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *