Menu Close

शिवसेना के विरोध के कारण पाकिस्तानी सिंगर का शो रहित

वैशाख शुक्लपक्ष ५, कलियुग वर्ष ५११७

पाकिस्तानी सिंगर का शो रहित कराने में सफल शिवसेना का अभिनंदन ! अगर इसी तरह सभी राष्ट्रप्रेमी नागरिक संगठित होकर प्रयास करे, तो शत्रूराष्ट्र का उदात्तीकरण करनेवालों पर अंकुश लगेगा । – संपादक, HJS

पुणे : शिवसेना के तीखे विरोध के बाद पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम का कॉन्सर्ट रद्द हो गया है। कार्यक्रम के आयोजक संजय साठे ने बताया कि हम कला क्षेत्र के लोग हैं, हम कॉन्सर्ट करना चाहते थे पर रद्द होने का कारण आपके सामने है।

उन्होंने कहा कि बाला साहब हमेशा कहा करते थे कि देशभक्त रहो, देश को सर्वोपरि रखो पर हालात को देखते हुए हमने कॉन्सर्ट रद्द करने का फैसला लिया है। गौरतलब है कि शिवसेना फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे पाकिस्तानी कलाकारों अपने देश लौटने की धमकी दे चुकी है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, ‘यह सीमा पर पाकिस्तान के संघर्ष विराम उल्लंघन और कश्मीरी अलगाववादियों के पाकिस्तान का समर्थन करने की प्रतिक्रिया है।’ शिवसेना की सिने विंग चित्रपट सेना के मुताबिक किसी भी पाकिस्तानी कलाकार के भारत में कॉन्सर्ट को सपॉर्ट नहीं करेंगे।

पाकिस्तानी सिंगर आतिफ का यह कॉन्सर्ट पुणे में २५ अप्रैल को होने वाला था। कार्यक्रम आयोजक ने बताया कि शो के १००० से ज्यादा टिकट बिक चुके थे, जिन्हें अब लौटाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक शो को दोनों देशों के लोगों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए रद्द किया गया है।

स्त्रोत: नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *