Menu Close

बेंगलुरू में ओवैसी की एंट्री पर बैन

वैशाख शुक्लपक्ष ५, कलियुग वर्ष ५११७

owaisiबेंगलुरू : इलाहाबाद के बाद अब बेंगलुरू में भी प्रशासन ने ओवैसी की एंट्री पर बैन लगा दिया है। बेंगलुरू पुलिस ने निषेधाज्ञा लागू कर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलीमीन (एमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के २४ अप्रैल से २८ अप्रैल तक शहर में दाखिल होने पर पाबंदी लगाई है। अपने आदेश में पुलिस आयुक्त एम एन रेड्डी ने सीधे तौर पर या ऑडियो-विजुअल या किसी अन्य माध्यम से शहर में किसी जनसभा में हिस्सा लेने या उसमें बोलने से भी ओवैसी को रोक दिया है।

पुलिस ने कहा कि आयुक्त ने सीआरपीसी की धारा १४४ (३) के तहत खुद को मिले अधिकारों का इस्तेमाल कर ओवैसी पर पाबंदी लगाई है। एमआईएम ने स्थानीय शिवाजी नगर के छोटा मैदान में २५ अप्रैल को जनसभा आयोजित करने की योजना बनाई थी। इसे ओवैसी और एमआईएम के अन्य नेताओं द्वारा संबोधित किया जाना था।

इससे पहले, एमआईएम को यहां २१ फरवरी की रैली आयोजित करने की अनुमति दी गई थी पर रैली से दो दिन पहले उसे रद्द कर दिया। फरवरी में पुलिस ने ऎसी ही पाबंदी विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगडिया पर लगाई थी।

स्त्रोत: खास खबर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *