Menu Close

जिहादी ‘मुईन सिद्दीकी नूरी’ ने रखा संजय राउत और डॉ. स्‍वामी का सिर लानेवाले के लिए इनाम

वैशाख शुक्लपक्ष ५, कलियुग वर्ष ५११७

संजय राउत और डॉ. स्‍वामी ने जो भी कहा है वह सत्य है तथा उन विषयों का अभ्यास करके ही कहा है । विचारों का प्रतिवाद विचारों से ना करते हुए सिर कलम करने की भाषा करनेवाले मुईन सिद्दीकी नूरी ने यह ध्यान में रखना चाहिए की यह ‘इस्लामिक स्टेट’ नहीं है । क्या हिन्दू समाज मुईन सिद्दीकी नूरी जैसे जिहादीयोंको उचित उत्तर देने सिद्ध है ? – संपादक, HJS

बरेली : विवादित बयानों से चर्चा में बने रहने वाले ऑल इंडिया फैजान-ए-मदीना कौंसिल के अध्यक्ष मुईन सिद्दीकी नूरी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। मंगलवार को कौंसिल के दफ्तर पर उन्होंने शिवसेना सांसद संजय राउत का सिर कलम करने पर २५ लाख और भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी पर ५० लाख ७८६ रुपये देने का एलान किया।

उन्होंने कहा कि यह रकम फेसबुक अकाउंट पर एकत्र होने लगी है। कहा कि ये दोनों नेता हमेशा मुल्क का सौहार्द खराब करने को समाज में जहर घोलने वाले बयान देते हैं। इन पर देश का कानून कोई लगाम नहीं लगा पा रहा है। इसीलिए मुसलमानों से वोट के अधिकार का हक छीनने का बयान देनेवाले सांसद पर इनाम घोषित किया गया है। इसके साथ ही रा.स्व. संघ पर देश को बर्बाद करने का आरोप लगाया। मुईन सिद्दीकी नूरी ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेज ऐसे लोगों पर नकेल कसने की मांग की।

स्त्रोत: जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *