Menu Close

ओवैसी के भेजे में तो पाकिस्तानी हरा फहराना ही घुसा हुआ है : शिवसेना

वैशाख शुक्लपक्ष ५, कलियुग वर्ष ५११७

मुंबई – शिवसेना ने ओवैसी बंधुओं पर एक बार फिर से निशाना साधा है। अपने मुखपत्र ‘सामना’ में शिवसेना ने ओवैसी बंधुओं पर जमकर हमला बोला। शिवसेना ने कहा कि ओवैसी बंधु मुसलमानों के मन में जहर भर रहे हैं। ओवैसी बंधु संभाजी नगर से भगवा उतारकर हरा झंडा फहराना चाहते हैं। शिवसेना ने कहा कि इनके भेजे में तो पाकिस्तानी हिरवा फहराना ही घुसा हुआ है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के संभाजी नगर और नई मुंबई नाम दो प्रमुख महानगर निगमों के मतदान गुरुवार को होने वाले हैं। इसे लेकर शिवसेना ने ये भरोसा जताया कि चुनाव का नतीजा शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी गठबंधन के पक्ष में होगा और इन दोनों ही जगह पर भगवा फहराना, ये महाराष्ट्र की दृष्टिकोण से महत्पूर्ण है।

मुखपत्र में लिखा गया है, ‘ओवैसी के हिरवे झंडे को मुंबई के बांद्रा पूर्व के उपचुनाव में किस तरह से जनता ने धूल चटाया, यह हर किसी ने देखा। शिवसेना ने लिखा है कि ओवैसी भाइयों को बांद्रा में हुई पराजय नहीं भूलना चाहिए।’

साथ ही शिवसेना ने चुनाव से पहले संभाजी नगर के वासियों से कहा कि माई-बाप जनता, शहर आपका है परंतु दबदबा शिवसेना का होना चाहिए। शिवसेना की माने तो नई मुंबई में अब छोटी धारावी और मिनी पाकिस्तान खड़े हो रहे हैं। चोरी, सेंधमारी और डकैती की घटनाओ ने शहर को संतप्त कर रखा है और बांग्लादेशी इस शहर को दीमक की तरह चाट रहे हैं। शिवसेना की माने तो अब जनता अपने जनादेश से नई मुंबई की गटर को भी साफ कर देगी।

स्त्रोत: जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *