Menu Close

संविधान से ‘सेक्यूलर’ शब्द हटाकर अल्पसंख्यकों का तुष्टिकरण बंद कराे : हिन्दू जनजागृति समिति

वैशाख शुक्लपक्ष चतुर्थी, कलियुग वर्ष ५११७

राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन – कागल (कोल्हापुर)

हिन्दू धर्माभिमानियोंद्वारा निवेदन स्वीकारते हुए तहसीलदार श्री. शांताराम सांगडे (दार्इं ओर)

कागल-कोल्हापुर (महाराष्ट्र) : संविधान में मूलतः न रहनेवाला एवं ’इमरजेंसी’ के काल में अवैधानिक रूप से समाविष्ट किया गया (सेक्यूलर) ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द हटाकर अल्पंसख्यकों का तुष्टिकरण बंद करने, हिन्दुओं के प्राचीन सांस्कृतिक जतन की ओर होनेवाली अक्षम्य अनदेखी को रोककर शासन को उसके लिए भरपूर निधि देकर उनका सुधार करने, तथा श्रीमद्भगवद्गीता ग्रंथ जलाने के संदर्भ में कर्नाटक के ऊरिलिंग मठ के ज्ञानप्रकाश स्वामी एवं गीता के अपमान के संदर्भ में प्रा. के.एस. भगवान पर वैधानिक कार्यवाही करने की मांगों को लेकर कागल में तहसीलदार श्री. शांताराम सांगडे को २० अप्रैल को हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा निवेदन दिया गया।

इस अवसर पर हिन्दू जनजागृति समिति के सर्वश्री प्रीतम पवार, बाबासाहेब भोपळे, संतोष सणगर, हिन्दू धर्माभिमानी सर्वश्री प्रमोद आरेकर, अजीत लोहार, रुद्रप्पा पाटिल, राजीव ओतारी, अक्षय गोरसे, रोहित पाटिल, ओंकार जाधव, राहुल लायकर, प्रमीत कुन्नुरे इत्यादि उपस्थित थे।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *