Menu Close

अमेरिका : मंदिर पर हमला, शैतान की पूजा करने की अपील

वैशाख शुक्लपक्ष २, कलियुग वर्ष ५११७

न्यूयाॅर्क : एक बार फिर अमेरिका में एक हिंदू मंदिर पर हमले की बात सामने आने से सनसनी फैल गई। मामला काफी गंभीर माना जा रहा है। हमलावरों ने मंदिरों में तोड़फोड़ की और दरवाजे पर शैतान की पूजा करने वाली तस्वीर बना डाली। जिसके बाद श्रद्धालुओं ने अपना विरोध जताया।

मिली जानकारी के अनुसार जिस तरह का चिन्ह बताया गया है वह इंटरनेशनल कैथोलिक गैंग मारा सलवटरूचा के होने के संकेत दिए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लेक हाईलैंड के इस मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। मामले में विरोधी अमरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का विरोध कर रहे हैं।

विरोधियों का कहना है कि अमेरिका में जब चर्च पर हमला होता है तो ओबामा उसकी निंदा करते हैं मगर मंदिरों पर हमला होने पर वे किसी तरह की प्रतिक्रिय व्यक्त नहीं करते। यही उचित नहीं है। इस बात को लेकर अमेरिका में ओबामा का विरोध हो रहा है। मंदिर पर हुए हमले के दोषियों को सजा देने की मांग भी की जा रही है।

स्त्रोत : न्यूज ट्रॅक

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *