Menu Close

पडोस में रहनेवाले दो जिहादी युवकों ने किया नाबालिग से गैंग रेप

वैशाख शुक्लपक्ष ३, कलियुग वर्ष ५११७

rapeकल्याण – डोंबिवली में नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है । इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर इन दोनों को पकड़ा है।

पुलिस के अनुसार, माणगांव इलाके में रहने वाली १४ वर्ष की लड़की देर रात उसी बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर अपने दूसरे घर का दरवाजा बंद करने गई थी। जैसे ही वह ग्राउंड फ्लोर पर पहुंची सामने की बिल्डिंग में रहने वाले पी.ओ.पी का काम करने वाले दो लोगों ने उसका अपहरण कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। पीड़ित लड़की ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। उसकी मां लडकी को लेकर मानपाडा पुलिस स्टेशन पहुंची और पुलिस को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की। मोबाइल लोकेशन के आधार पर दोनों आरोपियों को मुंब्रा से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी हजामत अली (२०) और खुर्शीद आलम (२२) मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। घटना के बाद दोनों ही गांव भागने की तैयारी में थे। मानपाडा पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने ७ अप्रैल तक दोनों को पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *