वैशाख शुक्लपक्ष ३ , कलियुग वर्ष ५११७
बगदाद – इराक की सेना ने देश की सबसे बड़ी रिफायनरी के अधिकांश हिस्से को आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के कब्जे से वापस ले लिया है। सेना के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बैजी रिफायनरी पर कब्जा कर लिया गया है, जबकि सलाहुद्दीन राज्य के आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि वहां कुछ हिस्सों में अब भी लड़ाई जारी है।
गौरतलब है कि इस रिफायनरी की उत्पादन क्षमता १,७५,००० बैरल कच्चा तेल प्रतिदिन की है। पिछले साल जून में आईएस के आतंकवादियों ने इस पर कब्जा कर लिया था। इराकी सेना ने बीते साल नवंबर में इसे अपने अधिकार क्षेत्र में ले लिया था, लेकिन आईएस ने फिर से इसपर कब्जा जमा लिया था।
स्त्रोत : दैनिक भास्कर








