Menu Close

राम मंदिर के मुद्दे पर बोले इकबाल, भड़क उठे भाजपा विधायक

पौष शुक्ल पक्ष ४, कलियुग वर्ष ५११५


नई दिल्ली – विश्वास मत पर चर्चा के दौरान जदयू विधायक शोएब इकबाल ने सरकार के समर्थन में बोलते हुए भाजपा पर तीखे कटाक्ष किए। खासकर राम मंदिर के मुद्दे पर वे जमकर बोले। इसी दौरान उनकी कुछ टिप्पणियों पर भाजपा विधायक भड़क गए।

मोती नगर से विधायक सुभाष सचदेवा, राजेंद्र नगर के आरपी सिंह सहित कई भाजपा नेता बोलने लगे। हंगामे और शोरशराबे में यह तो सुनाई नहीं दे रहा था कि वे क्या आपत्ति दर्ज करा रहे हैं लेकिन शोएब ने सचदेवा को देख लेने की धमकी दी और अपना कोट उतारकर कुर्सी पर फेंक दिया और दो-दो हाथ करने की मुद्रा में आ गए। लेकिन कांग्रेस और भाजपा के वरिष्ठ विधायकों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। प्रोटेम स्पीकर मतीन अहमद ने आपत्तिजनक टिप्पणियों को रिकॉर्ड से बाहर निकलवा दिया।

स्त्रोत : दैनिक जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *