Menu Close

प्रत्येक हिन्दू में धर्माभिमान जागृत होने हेतु धर्मशिक्षा आवश्यक : सुमित सागवेकर

वैशाख शुक्लपक्ष २, कलियुग वर्ष ५११७

देउल भेरसे (तालुका रामनाथ, जिला रायगढ) में हिन्दू जनजागृति सभा उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न !

देउल भेरसे की धर्मसभा में उपस्थित धर्माभिमानी

रामनाथ (अलीबाग) : यहां के कबड्डी मैदान में समितिद्वारा १२ अप्रैल को हिन्दू धर्मजागृति सभा आयोजित की गई थी। इस सभा में मार्गदर्शन करते हुए हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. सुमित सागवेकर ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को धर्म के लिए कुछ करना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति में धर्म के प्रति प्रेम होता है; परंतु उसे जागृत कर कार्यरत होने हेतु धर्मशिक्षा की आवश्यकता होती है। हिन्दू जनजागृति समिति धर्मशिक्षा वर्ग एवं प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से हिन्दुओंका संगठन करती है। इसलिए सभी को वर्ग में उपस्थित रहकर इस धर्मकार्य में योगदान देना चाहिए।

२ मास पूर्व समीप ही उसर गांव में यह सभा आयोजित की गई थी। समिति का कार्य अच्छा प्रतीत होने से यहां के श्री. रामकृष्ण राउळ ने अपने गांव में इस सभा का आयोजन किया। श्री. राउळ ने यह सभा सफल होने हेतु तन-मन-धन से सहभाग लिया था। इस अवसर पर सनातन संस्था की श्रीमती नंदिनी सुर्वे ने भी उपस्थित लोगों का मार्गदर्शन किया।

हिन्दुओ, धर्म पर आई ग्लानि दूर करने हेतु सक्रिय हों ! – श्रीमती नंदिनी सुर्वे

प्रत्येक व्यक्ति को ऐसा प्रतीत होता है कि छत्रपति शिवाजी महाराज पुनः जन्म लें; परंतु पडोस के घर में ! यह आज की वस्तुस्थिति है। हिन्दुओंने, ऐसी मानसिकता का त्याग कर ‘मैं धर्म के लिए क्या करुं,’ ऐसा विचार किया, तभी धर्म पर आई ग्लानि दूर होना संभव है। इसलिए यह प्रत्येक घर से ही प्रारंभ होना चाहिए। महिलाओं को धर्माचरणी होकर अपने बच्चों पर सुसंस्कार करने चाहिए।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *