Menu Close

मंगनी टूटने से बौखलाया मंगेतर ‘अजहरूद्दीन’, पिता के साथ मिलकर किया युवती का गैंगरेप

वैशाख कृष्णपक्ष १, कलियुग वर्ष ५११७

rape_congressसिवान: बिहार के सिवान जिले में एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसे जानने के बाद आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। यहां एक युवक ने अपने पिता के साथ मिलकर अपनी मंगेतर का बलात्कार किया और फिर उसकी नाक काट दी। पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मुख्य आरोपी फरार है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

मामला सिवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली एक युवती की मंगनी इलाके के ही एक युवक से हो चुकी थी। युवती के परिजन इसके बाद भी कहीं और निकाह की बात कर रहे थे। इसपर मंगेतर को लगा। वो अपने पिता के साथ मिलकर युवती से सामूहिक बलात्कार किया और भागते समय उसकी नाक काट दी। अस्पताल में भर्ती युवती ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि परिजन गोपालगंज जिला के बरौली में एक शादी समारोह में गए थे। घर में उसके साथ महज छोटी बहन थी। वह आंगन में सो रही थी।

बुधवार देर रात उसका मंगेतर अजहरूद्दीन उर्फ नन्हें खां अपने पिता कमरूद्दीन अंसारी के साथ घर में घुस आया। दोनों ने उसका मुंह दबा दिया और सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी नाक को लहूलुहान कर दोनों भाग निकले। पुलिस ने बताया कि युवती की मंगनी पिछले साल हुई थी। युवक अक्सर युवती के घर जाता रहता था, लेकिन इन दिनों लड़की के निकाह की बात कहीं और चल रही थी।

स्त्रोत : वन इंडिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *