Menu Close

मूर्ति चोरी मामले में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

वैशाख पूर्णिमा, कलियुग वर्ष ५११७

श्रीलक्ष्मीनाथमंदिर में १८ दिसंबर को मूर्ति चोरी के मामले का अब तक खुलासा नहीं करने से आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। मंदिर से जुलूस निकाला थाने के आगे धरना दिया।

श्रीलक्ष्मीनाथ मंदिर संस्थान संघर्ष समिति सर्वसमाज के धरने में लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगाया। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष पूर्व पार्षद मदनलाल इंदौरिया ने की।

विश्व हिंदू परिषद के मूलचंद सांखला नरेंद्रसिंह भाटी ने कहा कि अब तक पुलिस ने जनता को आश्वासन ही दिए हैं। पुजारी परिवार के नरेंद्र भारती मिश्रा ने कहा कि बरसों पुरानी कीमती मूर्तियां चुराने वालों का पता नहीं लगने से जनता में आक्रोश है। मोहम्मद असलम मौलानी ने कहा कि पुलिस चार महीने तक मूर्तियां बरामद करने में असफल रही है। भाजपा मंडल अध्यक्ष वैद्य भंवरलाल शर्मा ने कहा कि चोरों ने पुलिस को उदासीन देखते हुए ही कई चोरियों को अंजाम दिया है। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप तोदी ने कहा कि जल्द ही मूर्तियों की बरामदगी नहीं हुई तो बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

नगर परिषद सभापति डॉ. विजयराज शर्मा ने आरोप लगाया कि पुलिस गश्त की ढिलाई के कारण चोरी हुई। पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष पारीक ने कहा कि आम जनता में पुलिस के प्रति असंतोष है। मांडेता धाम के महंत कानपुरी महाराज ने कहा कि पुलिस को उसका बल याद दिलाने के लिए धरना दिया गया है। धरनार्थियों को सुरेंद्र भार्गव, गौशाला अध्यक्ष सत्यनारायण चांडक, रामगोपाल करवा, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष माणकचंद सराफ, भाजयुमोर्चा के महामंत्री विजय चौहान, मूलचंद तिवाड़ी, गजानंद दाधीच, किशोरदास स्वामी, अहिंसा परिषद के सुभाष बेदी, पूर्व पार्षद पवन रांकावत आदि ने भी संबोधित किया। संचालन भंवरलाल शर्मा घनश्यामनाथ कच्छावा ने किया। धरनार्थियों ने पुलिस की सदबुद्धि के लिए कीर्तन भी किया।

डीएसपीने वार्ता की

धरनास्थलपर डीएसपी हेमाराम चौधरी सीआई कुलदीप वालिया ने धरनार्थियों से वार्ता की। डीएसपी ने जांच अधिकारी के साथ टीम में अन्य अनुभवी अधिकारियों को लगाने का आश्वासन दिया। पार्षद मनोज पारीक, श्रीराम भामा, महेश पारीक, अनिल माटोलिया, खुशीराम चांदरा, सुभाष खुडिय़ा, जितेंद्र मिरणका, महावीर बगडिय़ा, रामरतन मिश्रा, ऋषिराज मिश्रा, भवानीशंकर मिश्रा, लक्ष्मीकांत मिश्रा, मुरारीलाल सराफ, सुनील जैन, विद्याप्रकाश बागरेचा, मनोज पीपलवा, विजय शंकर मिश्रा रामअवतार सोनी सहित अनेक लोग शामिल हुए।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *