Menu Close

लव जिहाद : सुलतानपूर के महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म के बाद धर्मांतरण की कोशिश

वैशाख कृष्णपक्ष १३ , कलियुग वर्ष ५११७

rapeलखनऊ : सुलतानपुर के एक युवक ने पहले महिला को नौकरी का झांसा देकर बंधक बनाया। फिर दो महीने तक शारीरिक शोषण के बाद जबरन धर्मांतरण कराने लगा। किसी तरह मौके से भागी महिला ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दरअसल सुल्तानपुर की एक महिला को अब्दुल वहीद नामक युवक ने दो माह पहले निजी कंपनी में नौकरी का झांसा देकर जबरन अपने घर में रख लिया और फिर उसे धर्मांतरण के लिए विवश करने लगा। जब युवती ने इन्कार किया तो उसे घर में बंधक बना मारना-पीटना शुरू कर दिया। रविवार शाम वहीद ने काजी व मौलवी को बुलाया और महिला का धर्मांतरण कराने लगा। किसी तरह वह जान बचाकर भाग निकली और पुलिस को नामजद तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *