Menu Close

राजस्थान के मुकुंदगड में हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा दूसरी बैठक संपन्न !

वैशाख कृष्णपक्ष द्वादशी , कलियुग वर्ष ५११७

हिन्दुओंका संगठन होने हेतु धर्म पर होनेवाले आक्रमण सभी लोगोंतक पहुंचाना आवश्यक ! – गजानन केसकर

उपस्थित लोगोंको संबोधित करते समय समिति के श्री. गजानन केसकर, बाजू में श्री.आनंद जाखोटिया

मुकुंदगड (राजस्थान) : १० अप्रैल को यहां के प्राथमिक आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में हिन्दू जनजागृति समिति के राजस्थान समन्वयक श्री. गजानन केसकर ने प्रतिपादित किया कि वर्तमान समय के प्रसारमाध्यम हिन्दुओंपर होनेवाले अन्यायोंको प्रसिद्धि न देकर हिन्दूविरोधी कृत्योंको प्रसिद्धि दे रहे हैं।

इसलिए सर्वसाधारण हिन्दुओंको धर्म पर हो रहे आक्रमणोंकी थोडी सी भी कल्पना नहीं है। यदि धर्म पर होनेवाले आक्रमण सभी तक पहुंचे, तभी हिन्दुओंको संगठित होने की आवश्यकता ध्यान में आनेपर वे संगठित होंगे। इस के लिए हिन्दू जनजागृति समिति प्रयास कर रही है।

इस अवसर पर महंत पू,चेतननाथजी, पू.रामेश्वरजी सर्वश्री दीनदयाल स्वामी, प्रभुदयाल चेदारा, चंद्रप्रकाश जी पारासर, रामदेवसिंह राठोड के साथ ५९ से अधिक धर्माभिमानी हिन्दू उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का आयोजन यहां के श्री. राजाराम सुरोलिया ने किया था। कार्यक्रम के स्थान पर सनातन-निर्मित ग्रंथसंपदा तथा धर्मशिक्षा एवं गोरक्षा, इन विषयोंकी फ्लेक्स प्रदर्शनी लगाई गई थी, जिसे धर्माभिमानियोंका उस्फूर्त प्रतिसाद मिला।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *