Menu Close

हरियाणा: बाबा रामदेव को कैबिनेट रैंक

वैशाख कृष्णपक्ष १२, कलियुग वर्ष ५११७

हरियाणा: योग गुरु बाबा रामदेव को हरियाणा में केंद्रीय मंत्री का दर्जा दिया जाएगा। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सोमवार को ट्वीट किया, “हरियाणा में योग और आयुर्वेद को प्रोत्साहन देने के ब्रांड अंबेज़डर बाबा रामदेव को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जाएगा।” बाबा रामदेव हरियाणा के ही महेंद्रगढ़ ज़िले के मूल निवासी हैं।

140519114232_narendra_modi_bjp_baba_ramdev_624x351_reuters

‘जड़ी-बूटी जंगल’

पिछले लोकसभा चुनावों में बाबा रामदेव ने भाजपा का समर्थन किया था। हरियाणा में भाजपा सरकार बनने के बाद उन्हें राज्य में ब्रांड अंबैसेडर बनाया गया। हरियाणा सरकार ने कहा था कि 49 वर्षीय योगगुरु कई एकड़ में जड़ी-बूटी जंगल के विकास कार्य की देखरेख करेंगे। इसमें आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों की 25,000 प्रजातियां होंगी।

स्त्रोत: बी बी सी

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *