Menu Close

आईएस ने अमरीका मे ९/११ जैसे हमले की धमकी दी

वैशाख कृष्णपक्ष १२, कलियुग वर्ष ५११७

लंदन – आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने एक वीडियो जारी कर अमरीका को धमकी दी है कि ९/११ जैसा हमला कर उसे तबाह कर देगा। वीडियो में आईएस ने चेतावनी दी है कि दुनिया के किसी भी कोने में रहें, अमरीकी सुरक्षित नहीं हैं।

“वी विल बर्न अमरीका” शीर्षक वाले एक वीडियो में आईएस ने अपने समर्थकों से अपील की है कि वह अमरीकी धरती पर हमला करें। उसने अमरीकी नागरिकों की सुरक्षा की भावना को मृगतृष्णा करार दिया है।

११ मिनिट का वीडियो

कुल ११ मिनट के इस वीडियो में अमरीकी पत्रकार जेम्स फोले का सिर कलम करने, सामूहिक तौर पर लोगों के सिर कलम करने व जॉर्डन के पायलट मोआज अल-कसासबेह को जिंदा जलाने जैसे अन्य खौफनाक हमलों के दृश्य शामिल किए गए हैं। वीडियो में दावा किया गया है कि मुजाहिदीनों ने न्यूयॉर्क के वल्र्ड टे्रड सेंटर जुड़वा टॉवरों पर बेहद सीमित संसाधनों के जरिए हमले किए थे।

अमरीका को खाक करने में सक्षम

टूटी-फूटी अंग्रेजी भाषा में आईएस के वीडियो में कहा गया है, अल्लाह की मर्जी से जल्द ही उनपर एक बार फिर कहर बरपेगा। वीडियो के मुताबिक, अल्लाह के रहमोकरम से मुजाहिदीन अब पहले से अधिक ताकतवर हो गए हैं और उनके पास पहले से अधिक संसाधन हैं। इसलिए अमरीका को खाक करने में वे सक्षम हैं।

ओबामा का सिर कलम करने की धमकी दे चुका है आईएस

वीडियो फुटेज में वल्र्ड ट्रेड सेंटर के टॉवरों को हाइजैक किए गए विमानों द्वारा जमींदोज करते हुए भी दिखाया गया है। अमरीका को वीडियो से डराने का यह पहला मामला नहीं है। आईएस आतंककारियों ने इसके पहले जनवरी में अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का सिर कलम करने व अमरीका को एक मुस्लिम राष्ट्र में तब्दील करने की धमकी दी थी।

स्त्रोत : पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *