Menu Close

चेन्नई : विवेकानंद विद्यालय के संस्कार शिविर में हिन्दू जनजागृति समिति का सहभाग

वैशाख कृष्णपक्ष एकादशी, कलियुग वर्ष ५११७

चेन्नई : जी.के. शेट्टी विवेकानंद विद्यालयद्वारा दसवीं के विद्यार्थियोंके लिए संस्कार शिविर आयोजित किया गया था।

मार्गदर्शन सुनते हुए शिविर के छात्र

इस दो दिवसीय शिविर में १३० विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे। इस शिविर में विद्यार्थियोंको मार्गदर्शन करने हेतु हिन्दू जनजागृति समिति को आमंत्रित किया गया था। हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. काशीनाथ शेट्टी एवं श्रीमती सुगंधी जयकुमार इस शिविर में सहभागी हुए थे।

Sou
मार्गदर्शन करती हुयी सौ. सुगंधी जयकुमार

इस अवसर पर श्रीमती सुगंधी ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन किया। उन्होंने हिन्दू धर्म के ३३ कोटि देवी-देवताओंके पीछे का शास्त्र बताया तथा कुलदेवता एवं दत्त के नामजप का महत्त्व भी विशद किया। पॉवर पॉर्इंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यार्थियोंको हिन्दू देवी-देवताओंका अनादर एवं आचारधर्म के संदर्भ में जानकारी दी गई।

क्षणिकाएं

१. विद्यार्थी आचारधर्म एवं धार्मिक विधियोंके विषय में जानकारी लेने के लिए अत्यधिक उत्साहित थे।

२. विद्यालय ने साधकोंकी यात्रा का व्यय स्वीकृत किया तथा धर्मप्रसार के कार्य हेतु अर्पण भी दिया।

३. विद्यार्थियोंको तालियां न बजाने की सूचना देने पर शिक्षक एवं विद्यार्थियोंने सूचना का पालन किया तथा विषय पूरा होने पर इस संदर्भ में कृतज्ञता व्यक्त की।

४. शिक्षकोंके शुभहाथों हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ताओंका सम्मान किया गया।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *