Menu Close

आजम का खौफ, ८० वाल्मिकी परिवारों ने कबूला इस्लाम

वैशाख कृष्णपक्ष ११, कलियुग वर्ष ५११७

क्या अब मिडीया इस विषय पर debates करवाएगी ? कहां गए सब मिडीया वाले जो ‘घर वापसी’ के सूत्र पर हिन्दू नेताआेंपर बवाल कर रहे थे ? क्या मिडीया आजम खान से हिन्दूआेंके धर्मांतरण के बारे में सवाल पूछेगी ? – संपादक, HJS

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के फायर ब्रांड नेता तथा कैबिनेट मंत्री आजम खां का रामपुर में जलजला है। यहां पर वाल्मीकि समाज के ८० परिवार अतिक्रमण अभियान से अपना मकान बचाने के लिए सांकेतिक तौर पर इस्लाम धर्म कबूल कर चुके हैं। (अब यह परिस्थिती बदलने के लिए सभी हिन्दू समाज को संगठित होकर ‘हिन्दू राष्ट्र’ की स्थापना करना अनिवार्य हो चुका है । – संपादक, HJS)

मजबूर वाल्मीकि परिवारों का कहना है कि पूरी वाल्मीकि बस्ती को पुलिस ने घेर लिया है। किसी भी मुस्लिम धर्म गुरु को नहीं आने दिया जा रहा है। ऐसे में हमे विधिवत इस्लाम धर्म ग्रहण करने की जानकारी नहीं है, लिहाजा सभी ने टोपी पहनकर सांकेतिक तौर पर इस्लाम ग्रहण कर लिया है।

करीब हफ्ते भर पहले नगर पालिका ने वाल्मीकि बस्ती में मकानों पर लाल निशान लगाये थे, जिसका वाल्मीकि समाज विरोध कर रहा है। उन्होंने इसके लिए नगर पालिका के ड्राफ्ट्समैन सिब्ते नबी को जिम्मेदार ठहराया है जिसने कहा था कि इस्लाम धर्म अपनाने पर किसी का भी मकान नहीं गिराया जाएगा। (यह नगरपालिका पाकिस्तान में है या भारत में ? इस तरह की ‘सलाह’ देनेवालों को पाकिस्तान भेज देना चाहिए । – संपादक, HJS)

उल्लेखनीय है कि रामपुर उत्तर प्रदेश सरकार के कद्दावर मंत्री आजम खां का चुनाव क्षेत्र है। बताते चलें बीते सोमवार को वाल्मीकि बस्ती के लोगों के बुलावे पर उन्हें इस्लाम धर्म में शामिल कराने के लिए अमरोहा के मौलाना फुरकान बरेलवी वाल्मिकी बस्ती पहुंचे, लेकिन उन्होंने यह कहते हुए धर्म परिवर्तन कराने से इनकार कर दिया कि दबाव और लालच के कारण इस्लाम धर्म नहीं अपनाया जा सकता।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *