Menu Close

दरिंदगीः आइएस आतंकियों ने ९ साल की मासूम से गैंगरेप कर प्रेगनेंट किया

वैशाख कृष्णपक्ष १०, कलियुग वर्ष ५११७

isisterroristबगदाद: आइएसआइएस आतंकियों ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी है। बताया गया है कि उत्तरी इराक में आइएस के आतंकियों ने नौ वर्ष की एक लड़की को गुलाम बनाया, फिर दस आतंकियों ने उसके साथ रेप कर नाबालिग बच्ची को प्रेगनेंट कर दिया।

बताया गया है कि पीड़ित यजदी लड़की दरिंदे आतंकियों के चंगुल में लगभग एक साल फंसी रही। इस यजदी लड़की के साथ वहां कई अल्पसंख्यक महिलाएं और लड़कियों को यौन गुलाम के तौर पर बंधक बनाकर रखा गया था। गौरतलब है कि कुछ हफ्तों पहले लगभग २०० महिलाओं और लड़कियों को इन आतंकियों के चंगुल से मुक्त कराया गया। पिछले साल जून में आइएस आतंकियों ने इन्हें बंधक बना लिया था।

यजदी गांव पर हमला कर आतंकियों द्वारा बंधक बनाए गए हजारों लोगों में से लगभग १०० लोग उनके चंगुल से निकलने में सफल रहे इनमें नौ साल की पीड़ित लड़की भी शामिल थी। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक फिलहाल नौ साल की पीड़ित लड़की को जर्मनी के कुर्दिश संस्थान ने अपने संरक्षण में ले लिया है और उसकी देखरेख कर रही है।

स्त्रोत: जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *