Menu Close

१९७१ युद्ध के हीरो लेफ्टिनेंट जनरल हनुत सिंह का निधन

देहरादून – ‘संत जनरल’ के नाम से मशहूर और महावीर चक्र से सम्मानित लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर) हनुत सिंह का निधन हो गया है। वह ८२ साल के थे। उनके भांजे कुंवर नृपेंद्र सिंह ने रविवार यहां बताया कि सिंह कुर्सी पर बैठे-बैठे ध्यानयोग की मुद्रा में ही शनिवार को समाधि (निधन) में प्रवेश कर गए। आजीवन ब्रह्मचारी रहे सिंह की अंत्येष्टि सोमवार को हरिद्वार के वीआइपी घाट पर की जाएगी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के चचेरे भाई लेफ्टिनेंट जनरल सिंह की अगुआई में भारतीय सेना ने १९७१ में बसंतर के युद्ध में पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे। इसके लिए उन्हें महावीर चक्र से भी नवाजा गया था। राजस्थान के बाड़मेर जिले के जसोल में पैदा हुए सिंह की स्कूली शिक्षा देहरादून में हुई थी।

सेना में शामिल होने के बाद उन्होंने भारतीय सेना की १७ पूना हॉर्स की कमान संभाली, जिसने बसंतर के युद्घ में पाकिस्तान की आठ आर्म्ड ब्रिगेड का पूरी तरह सफाया कर दिया था। १९९१ में रिटायर होने के बाद उन्होंने सांसारिक मोह त्याग दिया और यहां राजपुर रोड स्थित शिवबाला योगी आश्रम परिसर स्थापित कर साधना करने लगे थे।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *