Menu Close

चार बीवी और ४० बच्‍चे की परंपरा बैन हो : साक्षी महाराज

वैशाख कृष्णपक्ष १०, कलियुग वर्ष ५११७

लखनऊ – भाजपा के सांसद साक्षी महाराज ने रविवार को बहु शादी प्रथा पर प्रतिबंध लगाने की मांग की । भाजपा सांसद ने एक से अधिक शादी और ज्‍यादा बच्‍चे पैदा करने के खिलाफ कानून बनाने की मांग की । साथ ही इस कानून को देश के हर संप्रदाय के लिए मान्‍य करने की मांग की ।

सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने कहा, ‘देश की जनसंख्‍या को नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार परिवार नियोजन के कई कार्यक्रम चलाती है, लेकिन इसके सार्थक परिणाम नहीं निकल रहे हैं । जनसंख्‍या नियंत्रण करने के लिए कानून बनना चाहिए । साथ ही इसके दायरे में सभी को लाने की जरूरत है ।’

उन्‍होंने कहा, ‘हम चार बच्चे पैदा करने की बात करते हैं तो बवाल खड़ा हो जाता है । मैं चाहता हूं कि चार बीवी और ४० बच्चे पैदा की करने की परंपरा बैन होनी चाहिए और इसे कानून के दायरे में लाना चाहिए ।’

देश में परिवार नियोजन के लिए एक कार्यक्रम लागू करने के लिए एक कानून बने और उसे सबके लिए मानने की बाध्‍यता हो । इस कानून को लाने के लिए अगर संविधान में भी संसोधन की जरूरत है तो उसे भी किया जाना चाहिए ।

साक्षी महाराज ने उत्तर प्रदेश में चल रहे आरक्षण के बवाल पर कहा कि इसके लिए कानून में भी संशोधन होना चाहिए । उन्होंने चतुराई के साथ उदाहरण देते हुए कहा कि साक्षी और राम विलास पासवान जैसे लोगों को आरक्षण की जरूरत मेरी समझ में नहीं है । मालूम हो कि साक्षी महाराज खुद अनूसुचित समाज से आते हैं ।

स्त्रोत : न्यूज १८

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *