हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा विद्यार्थियोंको मार्गदर्शन

हाल ही में चेन्नई तमिलनाडू के कोलाथूर, चेन्नई के वीर सावरकर विद्यालय का वार्षिक पूजा उत्सव संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम के लिए हिन्दू जनजागृति समिति को आमंत्रित किया गया था। इस अवसर पर शिक्षक एवं विद्यार्थियोंने भावपूर्वक पूजा, आरती एवं भजन किया। हिन्दू जनजागृति समिति की श्रीमती सुगंती जयकुमार ने विद्यार्थियों को पूजा सामग्री का महत्त्व बताया। साथ ही विद्यालय परिसर स्वच्छ रखना, वास्तुशुद्धि की पद्धतियां एवं भोजन से पूर्व प्रार्थना करने के महत्त्व के विषय में विद्यार्थियोंको मार्गदर्शन किया।
क्षणिकाएं
१. विद्यालय के प्राचार्य श्री. मोहन ने नामपट्टी का महत्त्व सुनने पर नामपट्टियों के ३० संच क्रय किए।
२. विद्यालय के प्रतिनिधि ने कहा कि हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा छोटे बच्चों को नीतिमूल्यों की शिक्षा देने का कार्य प्रशंसनीय है।
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात








