Menu Close

ट्विटर ने बंद किए आईएस से जुडे १० हजार खाते

सैन फ्रांसिस्को – माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने एक दिन में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े १० हजार खाते बंद कर दिए हैं। यह सभी खाते आईएस आतंकी और उसके समर्थकों के थे।

ट्विटर के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की और बताया कि हिंसात्मक धमकियों वाले ट्वीट करने पर यह खाते बंद कर दिए गए। इससे पहले ट्विटर ने बीते महीनों में दो हजार से ज्यादा खाते बंद किए थे।

गौरतलब है कि आईएस ट्विटर और अन्य सोशल साइट्स के जरिए दुनियाभर में सक्रिय हैं।

हालांकि साइट ने कभी भी आईएस के ट्विटर खातों की संख्या नहीं उजागर किया लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि ट्विटर पर आईएस के 90 हजार से ज्यादा खाते हैं।

स्त्रोत : नई दुनिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *