Menu Close

परिवारवालों के सामने लडकियों का सामूहिक बलात्कार करते हैं इस्लामिक स्टेट के आतंकी

बेंगलुरू: दुनियाभर के देशों के लिए आईएसआईएस के आतंकी सबसे बड़ी चुनौती बन गये हैं। आईएस के आतंकियों का हर रोज घिनौना चेहरा लोगों के सामने आता है। लेकिन इस बार इन आतंकियों की घिनौनी हरकत को सुनकर आपको इन आतंकियों से और घिन आने लगेगी।

isis_rape

सबके सामने करते हैं लड़कियों का रेप

आईएस के आतंकी महिलाओं और लड़कियों का उनके परिवार के सामने बलात्कार करने लगे हैं। आईएस के चंगुल से बच निकलने वाली एक महिला ने इस बात का खुलासा किया है। महिला का कहना है कि आईएस के आतंकी सबके सामने महिलाओं का खुलेआम बलात्कार करते हैं।

मां के सामने घसीटकर ले जाते हैं बेटियों को

आईएस ने कुछ महिलाओं, लड़कियों और बच्चों को काफी रुपयों के बदले में रिहा किया। उनमें से कई महिलाओं ने पत्रकारों के सामने अपनी आप-बीती बतायी। इन्ही में से एक महिला का कहना है कि आईएस के आतंकी लड़कियों को उनकी मां के पास से घसीटकर ले जाते हैं।

विरोध करने पर मां की भी होती है बुरी तरह से पिटाई

वहीं अगर मां अपने बच्चों के लिए उनसे विनती करती है तो उनकी जमकर पिटाई होती है। साथ ही इन लड़कियों और महिलाओं का सभी के सामने एक के बाद कई लोग बलात्कार करते हैं। वहीं एक अन्य लड़की ने बताया कि लड़कियों को लड़कियों के एक समूह में रखा जाता है। उनमें से कुछ की तो उम्र १० साल से भी कम होता ही। इन लड़कियों को इस तरह से पाला जाता है ताकि इनका इस्तेमाल किया जा सके। लड़की ने बताया कि हमे एक बार ऐसे कपड़े दिये गये जो नाचने वाली महिलायें पहनती हैं। हमसे उन कपड़ो को नहाकर पहनने को कहा गया।

लडकियां खुद की नसें काट ले रही हैं

इन लड़कियों में से एक लड़की जिलान ने खुद की कलाई को बाथरूम में ही काट लिया। वह काफी सुंदर थी, उसे पता था कि उसे कुछ लोग ले जायेंगे और उसके साथ दुष्कर्म करेंगे, जिस वजह से उसने आत्महत्या कर ली।

स्त्रोत: वन इंडिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *