Menu Close

किसानों से मिलने पहुंचीं प्रिटी जिंटा, दान किए गाय और बछडे !

नासिक(सिन्नर) :  बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रिटी जिंटा यूं तो अक्सर बॉलीवुड की चमक-दमक के बीच ही नज़र आती हैं, लेकिन हाल ही में वे महाराष्ट्र के एक गांव में गायों का दान करते हुए नज़र आई। दरअसल, प्रिटी नासिक के समीप स्थित सिन्नर तहसील में अपने दोस्त दानिश मर्चेंट के साथ पहुंची थी।

गौरतलब है कि प्रिटी जिंटा ने एक हफ्ते पहले यहां के किसानों को आर्थिक मदद दी थी। पर किसानों ने उनसे पैसे की जगह रोज़गार मांगा तो प्रिटी भी पीछे नहीं रही। वे अपने दोस्त दानिश मर्चेंट के साथ यहां पहुंची और शास्त्र पूजन कर तीन किसानों को गाय और बछड़े दान किए। अब प्रिटी जल्द ही पानी के टैंकर भी किसानों को दान करेंगी।

प्रिटी ने रखा था उपवास

सिन्नर आने के कुछ दिन पहले प्रिटी ने ‘ठेचा भाकर'( महाराष्ट्र का पारंपरिक खाना) खाने की इच्छा जताई थी, लेकिन जब प्रिटी गांव आई तो वे उपवास पर थीं। इसलिए प्रिटी ने फलाहार लिया। साथ ही उन्होंने ठेचा भाकर भी पैक करवाया और उपवास छोड़ते समय ठेचा भाकर खाने की बात कही।

मीडिया से बनाई दूरी

सिन्नर आने का प्लान प्रिटी ने अचानक बनाया। वे सुबह सफ़ेद बीएमडब्लू से गांव पहुंची। उन्होंने अपने बॉडी गार्ड्स को साफ़ निर्देश दिए थे कि यह उनका निजी मामला है इसलिए मीडिया वालों को उनसे दूर रखा जाए।

 स्त्रोत : दैनिक भास्कर 

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *