Menu Close

केरल में हनुमान जयंती के कार्यक्रम में हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा प्रवचन

Panchamukhi_hanumanएर्नाकुलम् (केरल) : यहां एरूर के युवकोंके एक गुटद्वारा हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए थे। कार्यक्रम के आरंभ में महिला मंडलद्वारा भजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। तदुपरांत हिन्दू जनजागृति समिति की कु. प्रणीता सुखटणकर ने ‘हिन्दू धर्म एवं धर्माचरण का महत्त्व,’ इस विषय पर मार्गदर्शन किया। इस कार्यक्रम में लगभग ४० लोग सम्मिलित हुए थे।

कार्यक्रम में कु. प्रणीता ने अपने मार्गदर्शन में उन्होंने ये उद्गार व्यक्त किए कि ‘वर्तमान में हिन्दुओंकी स्थिति अत्यंत दयनीय है तथा उसका मुख्य कारण धर्मशिक्षा का अभाव ही है। हिन्दुओंको नियमित रूप से साधना करना तथा दैनंदिन जीवन में धर्माचरण करना आवश्यक है।’ साथ ही हनुमान जयंती का महत्त्व तथा आध्यात्मिक उन्नति के लिए नामजप के महत्त्व’ र्की में भी जानकारी दी। प्रवचन के आरंभ में उन्होंने कुलदेवता तथा दत्त का नामजप करने से क्या लाभ होता है, यह सोदाहरण स्पष्ट किया।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *