
तुलजापुर (महाराष्ट्र) : भाग्यनगर (हैदराबाद, आंध्रप्रदेश) के भाजपा विधायक श्री. राजासिंह ठाकुर यहां की श्री भवानीदेवी के दर्शन हेतु आए थे। इस अवसर पर हिन्दू जनजागृति समिति एवं अन्य हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनोंने उनसे सदिच्छा भेंट की।
इस अवसर पर समिति के सर्वश्री सुरेश नाईकवाडी एवं विलास पुजारी ने श्री भवानीदेवी की प्रतिमा एवं कौडी की माला देकर उन का सम्मान किया। इस अवसर पर महंत इच्छागिरी महाराज, जनता राजा युवा मंच, शिवबाराजे प्रतिष्ठान, गजराज मित्र मंडल, दयावान रिक्शा संगठन तथा अन्य हिन्दुत्वनिष्ठ उपस्थित थे।
हिन्दुओं की रक्षा हेतु कभी भी आने को सिद्ध ! – राजासिंह ठाकुर
श्री. ठाकुर ने कहा कि धर्मरक्षा एवं गोरक्षा के लिए तथा लव जिहाद एवं धर्मपरिवर्तन रोकने हेतु हिन्दू युवकोंको संगठित होना ही चाहिए। उन को जांति-पांति छोडकर हिन्दू धर्म के लिए एकत्र आना चाहिए। मैं हिन्दुओंकी रक्षा हेतु कभी भी आने को लिए सिद्ध हूं !’
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात








