Menu Close

श्रीक्षेत्र पंढरपुर (महाराष्ट्र) – मद्य एवं मांस विक्रय के विरोध में वारकरी संप्रदाय एवं हिन्दुत्वनिष्ठ संगठन एकत्र

राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन में ज्येष्ठ वारकरियोंकी वंदनीय उपस्थिति !

पंढरपुर-सोलापुर (महाराष्ट्र) : राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन के माध्यम से श्रीक्षेत्र पंढरपुर में हिन्दुत्वनिष्ठोंने यह मांग की कि ‘श्रीक्षेत्र पंढरपुर में मद्य-मांस का उत्पादन, संग्रह, विक्रय तथा परिवहन पर १०० प्रतिशत पाबंदी लगाई जाए।’ इस आशय का विस्तृत निवेदन तथा साथ ही यहां आयोजित हिन्दू धर्मजागृति सभा के प्रस्ताव का निवेदन भी तहसीलदार को प्रस्तुत किया गया।

निवासी नायब तहसीलदार श्री. मारूतीराव मोरे को निवेदन देते हुए विविध हिंदुत्ववादी संघटनोंके कार्यकर्ते

तहसीलदार की ओर से निवासी नायब तहसीलदार श्री. मारुतिराव मोरे ने इस निवेदन को स्वीकार किया। तत्पश्चात आंदोलनकारियोंने प्रांत कार्यालय में निवेदन प्रस्तुत किया। उनसे पूर्व इस मांग के लिए ७ अप्रैल को तहसील कार्यालय के सामने राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन आयोजित किया गया था।

इस आंदोलन में वारकरी संप्रदाय के ज्येष्ठ आचार्य ह.भ.प. निवृत्ती महाराज वक्ते, ह.भ.प. माधव महाराज शिवणीकर, ह.भ.प. अनिल महाराज बडवे, ह.भ.प. ज्ञानेश्वर महाराज जोगदंड, ह.भ.प. रामकृष्ण वीर महाराज, ह.भ.प. भागवत महाराज चवरे, श्रीमती रत्नप्रभा पाटिल, सर्वश्री प्रतापसिंह साळुंखे, काशीनाथ थिटे, बार्शी के तुकाराम गर्जे, हिन्दू जनजागृति समिति के राज्य संगठक सुनील घनवट एवं अमित कदम सम्मिलित हुए थे। उस अवसर पर उन्होंने अपने विचार प्रस्तुत किए।

आंदोलन में उपस्थित धर्माभिमानी

बहुद्देशीय संस्था की श्रीमती भाग्यश्री लिहणे, ह.भ.प. कबीर महाराज, सर्वश्री गणेश लंके, विहिंप के सामाजिक समरसता विभाग प्रमुख रवींद्र साळे, पेशवा युवा मंच के श्रीराम बडवे, शिवसेना शाखा प्रमुख वैभव बडवे, शिवप्रतिष्ठान के सौरभ थिटे, ह.भ.प. गणेश महाराज सरनाईक, श्रीराम गणफुले, मुकेश लखेरी, शिवप्रेमी तरुण मंडल के रोहित खडके, परशुराम युवा मंच के विनायक महादेवकर, सनातन वैदिक धर्म संरक्षक संघ के महेश महाराज उत्पात, शिवसेना के काका बुराडे, भाजपा के उमेश वाघोलीकर, हिन्दू महासभा के भोले, हिन्दू जनजागृति समिति के विनोद रसाळ, शशिशेखर पाटिल, रणरागिनी शाखा की श्रीमती अलका वनमारे, अधिवक्ता नीलेश सांगोलकर, सनातन संस्था के आप्पासाहेब सांगोलकर के साथ १०० धर्माभिमानी हिन्दू इस आंदोलन में सम्मिलित हुए थे।

आंदोलन के लिए इन लोगोंद्वारा प्राप्त समर्थन !

शिवभक्त प्रतिष्ठान, पंढरपुर, साथ ही वीर भगतसिंह विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष श्री. प्रसाद सातपुते ने २६० हस्ताक्षरवाले समर्थन का पत्र प्रस्तुत किया। श्री समस्त वारकरी फडकरी दिंडी समाज (संगठन), जैन सोशल ग्रुप पंढरपुर, पेशवा युवा मंच तथा सांगली जनपद वारकरी संप्रदाय सेवा संगठन ने समर्थन घोषित किया है। इस आंदोलन को समर्थन देने हेतु धर्माभिमानी श्री. रोहित गोयल ने आंदोलन स्थल पर १३५ हस्ताक्षरोंका पत्र प्रस्तुत किया। इस आंदोलन को कोली समाज के श्री. गणेश अंकुशराव ने भी समर्थन दर्शाया।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *