Menu Close

मुंबई जनपद में श्री हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा धर्मप्रसार !

हनुमान समान दास्यभक्ति कर ईश्वरीय कृपा के पात्र बनें ! – सुनील कदम

मुंबई : चेंबूर, मानखुर्द विभाग के आक्रमक मित्रमंडल में श्री हनुमान जयंती के निमित्त क्रांतिकारियोंकी प्रदर्शनी आयोजित की गई थी। उस समय हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. सुनील कदम ने मार्गदर्शन किया। अपने यह मार्गदर्शन में उन्होंने कहा कि हिन्दुओं में धर्मशिक्षा का अभाव है; इसलिए वर्तमान की युवा पीढी भोगवादी जीवन व्यतीत कर रही है। अतः यदि प्रत्येक हिन्दू धर्मशिक्षा प्राप्त कर धर्माचरण करे, तो ही हम सुखी एवं समाधानी जीवन व्यतीत कर सकते हैं। युवकों को संगठित होकर धर्म हेतु कार्य करना आवश्यक है। लव जिहाद की आपत्ति से मां-बहनों की रक्षा करनी चाहिए; परंतु इसके लिए धर्माचरण आवश्यक है।

प्रखर धर्माभिमानी श्री. सचिन मोहिते के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उस समय समिति के श्री. सुनील तावडे भी उपस्थित थे।

घाटला में समिति के मुंबई प्रवक्ता डॉ. उदय धुरी का मार्गदर्शन !

श्री हनुमान पुनर्निर्माणकार्य समिति, एम्.एस्. पाटिलवाडी, घाटला में समिति के मुंबई प्रवक्ता डॉ. उदय धुरी ने कहा कि ‘हिन्दू राष्ट्र स्थापना हेतु धर्मशिक्षा एवं धर्मरक्षा करना समय की मांग है। धर्मशिक्षा के बल पर ही हम सभी ऋणोंसे मुक्त होते हैं। आज हिन्दू धर्मपरिवर्तन, लव जिहाद, पाश्चात्य संस्कृति का अंधानुकरण इत्यादि का सामना कर रहे हैं। इस लिए सभी हिन्दुओंको धर्मशिक्षा प्राप्त कर हिन्दू राष्ट्र की स्थापना करनी चाहिए।’ उस समय ७० से ७५ धर्माभिमानी उपस्थित थे।

मानखुर्द में हिन्दुत्वनिष्ठ संगठन की ओर से फेरी का आयोजन

मंडाला, मानखुर्द में सायंकाल के ५ बजे विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दलद्वारा हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में एक फेरी का आयोजन किया गया था। हिन्दू अल्पसंख्यकवाले क्षेत्र में फेरी का आयोजन किया गया था। इस फेरी में हिन्दू जनजागृति समिति सम्मिलित हुई थी। साथ ही इस फेरी में १ सहस्र से अधिक धर्माभिमानी उपस्थित थे।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *