Menu Close

हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा एर्नाकुलम् में (केरल) में प्रवचन

एर्नाकुलम् में ‘धर्माचरण’ विषय पर  प्रवचन

hjs_logo320-240एर्नाकुलम् (केरल) : हाल-ही में हिन्दू जनजागृतिद्वारा एर्नाकुलम में स्थित कडवंथरा के श्री नरसिंह मंदिर में ‘धर्माचरण’ विषय पर प्रवचन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिन्दू जनजागृति समिति की कार्यकर्ती कु. प्रणीता सुखटनकर ने विषय प्रस्तुत किया। इस प्रवचन में ५० धर्माभिमानी उपस्थित थे।

इस अवसर पर बोलते हुए कु. प्रणीता सुखटनकर ने हिन्दू धर्म का महत्त्व बताया। ‘ह्रिन्दू बहुसंख्यक भारत में विद्यालय तथा महा-विद्यालयों में हिन्दू धर्म की शिक्षा नहीं दी जाती है। यह खेदजनक है। हिन्दू धर्म का महत्त्व जानकर उस के अनुसार आचरण करना आवश्यक सिद्ध हो गया है’, कु. सुखटणकर ने ऐसा सूचित किया। ‘कुमकुम लगाना’, ‘नमस्कार करना’, दूरध्वनी पर बोलते हुए ‘हैलो के स्थान पर नमस्ते कहना’ इत्यादि के पीछे का शास्त्र उन्हों ने बताया। इस अवसर पर सनातन संस्था के ग्रंथ एवं उत्पादोंकी प्रदर्शनी आयोजित की गई थी। अनेक जिज्ञासूओंने इस प्रदर्शनी का लाभ लिया।

क्षणिकाएं

१. तीन जिज्ञासुओंने आगे आकर कहा कि मार्गदर्शन अत्यधिक उपयुक्त एवं आचरण में लानेयोग्य है एवं बालकोंके लिए यह बहुत आवश्यक है।

२. प्रवचन के लिए उपस्थित एक प्रौढ व्यक्तिद्वारा हस्तांदोलन करने के दुष्परिणाम सुनने पर सभागृह से बाहर जाते समय एक व्यक्ति के हस्तांदोलन करने आगे आने पर उन्होंने नमस्ते कर उन का स्वागत किया।

३. श्री. बालकृष्णन् नामक एक धर्माभिमानी ने प्रसार में सहाय्य करने में सक्षम कुछ प्रतिष्ठित लोगोंके संपर्क क्रमांक दिए।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *