Menu Close

‘सुनंदा की तरह मेरी भी हत्या कर सकती है मेहर तरार, मुझे सुरक्षा चाहिए’ – तसलीमा नसरीन

बांग्लादेश की लेखिका तसलीमा नसरीन ने एक नया विवाद मोल ले लिया है। वह ट्विटर पर चर्चित पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार से भिड़ गईं। आखिर में नसरीन ने खुद को जान का खतरा तक बता दिया।

नसरीन ने लिखा, ‘मेहर तरार ने सुनंदा को ट्विटर पर गाली दी, अगले दिन उसकी हत्या हो गई। आज मेहर ने मुझे गाली दी है, मुझे कल मारा जा सकता हूं। पुलिस की सुरक्षा चाहिए।’दरअसल नसरीन ने एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए पाक सैनिकों पर बांग्लादेश युद्ध के दौरान 30 लाख लोगों की हत्या और २ लाख महिलाओं से रेप का आरोप लगाया। तरार ने इस पर आपत्ति जताते हुए कई ट्वीट किए। फिर बात आरोप-प्रत्यारोप पर आ गई और मामला दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की ‘रहस्यमयी’ मौत तक गया।

नसरीन ने संकेतों में मेहर तरार को सुनंदा की कथित हत्या के लिए दोषी बताया और अपनी हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस सुरक्षा की मांग कर डाली।

नसरीन ने एक ट्वीट में कहा, ‘सुनंदा की यह बात सही हो सकती है कि मेहर तरार एक आईएसआई एजेंट है। पाक सेना के बारे में मेरे ट्वीट पढ़कर वह जहर उगल रही है।’ मेहर तरार ने लिखा कि वह प्रोफेट मोहम्मद के बारे में तसलीमा की टिप्पणी से खफा हैं।

स्त्रोत : आज तक

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *