Menu Close

सीरिया में इस्लामिक स्टेट के लिए लड रहे तिसरे भारतीय अब्दुल रहमान की भी मौत

नई दिल्ली – सीरिया में आतंकी संगठन IS के लिए लड़ाई में हिस्सा ले रहे तीसरे भारतीय की भी मौत की खबरें हैं। एक टि्वटर अकाउंट (@magnetgas16 ) पर अब्दुल रहमान की मौत की जानकारी दी गई है। जानकारी के मुताबिक रहमान महाराष्ट्र का ही रहने वाला था लेकिन यह तय है कि वह थाणे के उन चार लड़कों में शामिल था जो जिहाद के लिए सीरिया गए थे। हालांकि सीरिया से भारत लौटे अरीब मजीद ने एनआईए से पूछताछ में किसी रहमान का नाम लिया था। बताया जा रहा है कि रहमान की मौत सीरिया के रक्का शहर में हुई।

सिक्योरिटी एजेंसीज का मानना है कि जिस टि्वटर हैंडल से यह ट्वीट किया गया है वह थाणे से इराक और फिर सीरिया गए चार भारतीयों में से एक ऑपरेट करता है। थाणे के जो चार लोग सीरिया गए थे उनमें से एक अरीब मजीद भारत वापस आ गया था और फिलहाल जेल में है। बाकी तीन लोगों के नाम अमन तंडेल, फहद शेख और शाहीम टंकी हैं। ट्वीट के साथ एक फोटो भी पोस्ट किया गया है। इसमें कथित तौर पर रहमान को एक पहाडी पर खडे दिखाया गया है। ट्वीट में कहा गया है कि अल्लाह रहमान को स्वीकार करे।

इसके पहले ६ मार्च को भी सुल्तान अब्दुल कादिर उर्फ अबु अबदुल्लाह के सीरिया में ही मारे जाने की खबरें आईं थी। कादिर कर्नाटक के भटकल गांव का रहने वाला था और उसकी मौत सीरिया-तुर्की सीमा से लगने वाले शहर कोबाने में हुई थी। इसी साल जनवरी में थाणे से सीरिया गए एक और लड़के शाहीन टंकी की भी मौत की खबरें आईं थीं।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *