Menu Close

आंध्रप्रदेश के जंगलों में २० चंदन तस्‍करों को पुलिस ने मार गिराया

नई दिल्ली : आंध्र प्रदेश के शेषाचलम के जंगलों में हुई आमने-सामने की मुठभेड़ में पुलिस ने २० चंदन तस्करों को मार गिराया है। पुलिस का दावा है कि पहले तस्करों की ओर से हमला हुआ था और जवाबी कार्रवाई में तस्कर पुलिस की गोलियों का शिकार हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को सुबह के समय १५० से ज्यादा तस्करों ने पुलिस पर हमला किया था।

मुठभेड़ चित्तूर जिले के तिरूपति इलाके में हुई है। पूरे इलाके को पुलिस ने घेर लिया गया है और भारी मात्रा में पुलिसबल की तैनाती कर दी गई है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। उल्लेखनीय है कि शेषाचलम के जंगलों में बड़े पैमाने पर चंदन की तस्करी होती है। इन्हीं जंगलों में आतंक का पर्याय बन चुके विरप्पन को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *