Menu Close

भारत पर फिदायीन हमलों की ताक में हाफिज सईद – इंटलीजन्स ब्युरो का अलर्ट

नई दिल्ली – भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद पाक सीमा के पास हाल के दिनों में कई बार दिखाई दिया है। पिछले तीन सप्ताह में वह भारत-पाक सीमा के पास छह बार दिखा है। खुफिया सूत्रों के अनुसार सईद आतंकी हमलों को अंजाम देने की तैयारी में है और हाल के दिनों में कश्मीर में आतंकी घटनाओं में भी उसका हाथ है। उसके निशाने पर विशेष रूप से सरकारी कर्मचारी हैं।सुरक्षा एंजेसियों ने सूचना दी है कि कश्मीर में सोमवार को हुए हमले में तीन पुलिसकर्मियों की हत्या और एक पुलिसकर्मी व पूर्व उग्रवादी के घायल होने की घटना सईद की रणनीति का हिस्सा थे। मुफ्ती मोहम्मद सईद के नेतृत्व में भाजपा-पीडीपी सरकार बनने के बाद मार्च में यह दूसरा बड़ा हमला था। आईबी और रॉ ने देश के बड़े शहरों में आतंकी हमलों का अलर्ट जारी किया है।

सूत्रों का कहना है कि आतंकी जम्मू-कश्मीर के बाहर फिदायीन हमलों की फिराक में है। रविवार को आईबी ने दिल्ली पुलिस को जैश ए मोहम्मद की ओर से सांबा जैसे फिदायीन हमले का विशेष अलर्ट जारी किया था। बताया जाता है कि कुछ महीने पहले 60 आतंकियों को फिदायीन हमले का प्रशिक्षण दिया गया था। इनमें से अधिकतर युवक भारतीय थे और उन्हें पाक अधिकृत कश्मीर में प्रशिक्षण दिया गया था।

स्त्रोत : पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *