कोट्टायम (केरल) : ईस्टर के मौके पर रविवार को केरल में कम-से-कम ५१ लोगों ने फिर से हिंदू धर्म स्वीकार कर लिया। इन में से ज्यादातर लोग ईसाई समुदाय के थे। विश्व हिंदू परिषदद्वारा घर वापसी के लिए आयोजित कार्यक्रम में २५ पुरुषों और २६ महिलाओंने हिंदू धर्म स्वीकार किया।
विहिप के जिला सचिव पीके गोपालकृष्णन ने दावा किया कि किसी पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव नहीं डाला गया था। उन्होंने कहा कि हमने सिर्फ व्यवस्था की है। किसी तरह का बल प्रयोग नहीं किया है। ईस्टर के दिन घर वापसी कराने के सवाल पर उन्होंने कहा कि छुट्टी का दिन होने के चलते यह हर किसी के लिए सुविधाजनक था।
गोपालकृष्णन ने कहा कि पिछले साल क्रिसमस से लेकर अब तक जिले में १५३ लोगोंने घर वापसी की है। विहिप की ओर से चलाई जा रही मुहिम के तहत हिंदू धर्म स्वीकार करने वाले ज्यादातर लोग ईसाई समुदाय के हैं।
स्त्रोत : जागरण









