हिन्दूआेंको भी अब संगठित होकर हिन्दूआेंको नष्ट करने की बात करनेवाले आेवैसी जैसे जिहादीयोंको आनेवाले चुनावों में सबक सिखाना चाहिए । – सम्पादक, हिन्दू जनजागृति समिति
![]()
मुंबई : मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (एमआईएम) के विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला किया है। शनिवार, ०४ अप्रैल को मुंबई में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अकबरुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन इशारों-इशारों में उनकी तीखी आलोचना करते हुए कहा, ”मुसलमानोंके हत्यारे से हाथ नहीं मिलाएंगे, हम अपना विरोध जारी रखेंगे।” ओवैसी मुंबई के बांद्रा ईस्ट के भारत नगर में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
मुलायम पर भी साधा निशाना
अकबरुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी पर हमले के साथ ही समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह को भी लपेटा। उन्होंने कहा, ”लोकसभा चुनाव के दौरान वाराणसी में मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि नरेंद्र मोदी पर गुजरात में हुई मुसलमानोंकी मौत के दाग हैं, हम उनसे हाथ नहीं मिला सकते। लेकिन आज मुलायम सिंह अपने यहां शादी में मोदी का बुलाते हैं और उनसे परिवार के लोगोंको आशीर्वाद दिलाते हैं। इसे क्या कहा जाए?” ओवैसी ने कहा कि सपा हो या फिर कांग्रेस, बसपा सभी राजनीतिक दलोंने मुसलमानोंको ठगा, इसके लिए हम खुद जिम्मेदार हैं। हमें अब अपने को पहचान के वोट देने की जरूरत है।
मुंबई में ताकत झोंक रहा है एमआईएम
मुंबई की बांद्रा ईस्ट सीट के लिए उपचुनाव होने वाला है। बता दें कि इससे पहले भी अकबरुद्दीन पीएम मोदी, बीजेपी के साथ हिंदुत्व को लेकर कई विवादित बयान दे चुके हैं। इन्हीं बयानोंको लेकर देश की कई अदालतों में उनके खिलाफ मामले चल रहे हैं। बांद्रा ईस्ट विधानसभा के लिए होने वाले उपचुनाव में मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन अपनी पूरी ताकत लगा रहा है। पिछले साल हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव खाता खोलने वाली ओवैसी की पार्टी को उम्मीद है कि उसे बांद्रा ईस्ट के रूप में एक और सीट हासिल होगी। इसी कारण अकबरुद्दीन ओवैसी और पार्टी प्रमुख सांसद असाउद्दीन ओवैसी यहां आकर लगातार प्रचार कर रहे हैं।
स्त्रोत : दैनिक भास्कर








